Azhar: An Inspiring Journey from a Borderland Village to Higher Education
Tracking Indian Youth: Azhar Mahmood
The Pehli Peedi Fellowship presents the first in a series of stories highlighting the experiences of first-generation students across India.
अज़हर महमूद की कहानी सीमांत और हाशिए पर बसे क्षेत्रों से निकलकर उच्च शिक्षा तक पहुँचने के साहस और संकल्प की कहानी है।जम्मू-कश्मीर के एक पिछड़े गाँव से आने वाले अज़हर ने सामाजिक दबाव, आर्थिक अभाव और शैक्षिक सीमाओं के बावजूद अपने लिए एक अलग रास्ता चुना।यह बातचीत न केवल उनकी व्यक्तिगत यात्रा को सामने लाती है, बल्कि पहली पीढ़ी के छात्रों के संघर्ष, सपनों और संभावनाओं को भी उजागर करती है।
Azhar Mahmood’s story is one of courage and determination—rising from marginalised and borderland regions to access higher education. Coming from an underdeveloped village in Jammu and Kashmir, Azhar chose a different path for himself despite social pressures, economic hardship, and severe educational constraints. This conversation not only brings out his personal journey, but also sheds light on the struggles, dreams, and possibilities of first-generation college students.
“रास्ता मुश्किल हो सकता है, लेकिन नामुमकिन नहीं।”
“The path may be difficult, but it is not impossible.”
Read his full story below. Profile by Vishal.
अज़हर पहले अपने बारे में बताएं कि आप कहाँ से हैं, आपका शहर, आपका जीवन कैसा है? अपने परिवार के बारे में बताइए—मतलब आपके माता-पिता की पढ़ाई का बैकग्राउंड कैसा है?
Azhar, first tell us about yourself—where are you from, what is your town like, and how has your life been? Please tell us about your family, especially your parents’ educational background.
अज़हर महमूद, जो जम्मू-कश्मीर के एक बेहद पिछड़े और सामाजिक-आर्थिक रूप से हाशिए पर बसे गाँव से आते हैं, वहाँ पले-बढ़े जहाँ बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव है। उनके गाँव में न तो कोई अच्छा अस्पताल है, न ही कोई सशक्त शैक्षिक व्यवस्था। स्थानीय स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था इतनी सीमित और कमजोर है कि अधिकांश बच्चे बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं।
Azhar Mahmood comes from a deeply underdeveloped and socio-economically marginalized village in Jammu and Kashmir, where he grew up amid a severe lack of basic facilities. There is neither a proper hospital nor a strong educational system in his village. The quality of education in local schools is so limited and weak that most children are forced to discontinue their studies after completing Class 12.
वहाँ के सामाजिक ढाँचे में विशेषकर लड़कों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे जल्दी नौकरी या मज़दूरी करके अपने घर की आर्थिक ज़िम्मेदारियों को संभालें, न कि आगे पढ़ें। इन तमाम कठिन परिस्थितियों के बावजूद, अज़हर के माता-पिता का दृष्टिकोण अपेक्षाकृत प्रगतिशील रहा।
In the social structure of the village, especially boys are expected to take up jobs or wage labor early to support their families financially, rather than pursue further education. Despite these difficult circumstances, Azhar’s parents held a relatively progressive outlook.
उन्होंने हमेशा यह माना कि यदि कोई बच्चा पढ़ाई में दिलचस्पी लेता है और उसमें क्षमता है, तो उसे पूरा सहयोग मिलना चाहिए, चाहे हालात जैसे भी हों। इसी सोच ने अज़हर को शिक्षा के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
They always believed that if a child shows interest and ability in education, they deserve full support regardless of the circumstances. This belief became a key force that encouraged Azhar to continue on the path of education.
“क्या यह पहले से तय था कि आप कॉलेज जाएंगे? अगर नहीं, तो किसने प्रेरित किया?”
“Was it already decided that you would go to college? If not, who motivated you?”
अज़हर को ‘कर्ता इनिशिएटिव’ नामक एक संस्था से जुड़ने का अवसर मिला, जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। इस संस्था ने उन्हें न केवल भारत के बेहतरीन विश्वविद्यालयों की जानकारी दी, बल्कि यह भी समझाया कि उनकी शैक्षिक यात्रा किस दिशा में जा सकती है और उन्हें कौन-कौन से कदम उठाने होंगे।
Azhar got the opportunity to associate with an organization called the Karta Initiative, which completely transformed the direction of his life. The organization not only informed him about some of India’s best universities but also helped him understand the possible paths his academic journey could take and the steps required to reach there.
कर्ता की मेंटरिंग, मार्गदर्शन और नैतिक समर्थन ने अज़हर को उच्च शिक्षा के लिए तैयार किया और उनके आत्मविश्वास को मजबूती दी।
Karta’s mentoring, guidance, and moral support prepared Azhar for higher education and strengthened his self-confidence.
इन्हीं प्रयासों और प्रोत्साहनों के दम पर अज़हर ने अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय (APU), बेंगलुरु में अर्थशास्त्र (ऑनर्स) कार्यक्रम में दाखिला लिया।
With these efforts and encouragement, Azhar secured admission to the Economics (Honours) programme at Azim Premji University (APU), Bengaluru.
उनके पिता, जिन्होंने खुद सीमित संसाधनों के बीच जीवन बिताया, शिक्षा के महत्व को भलीभाँति समझते थे और उन्होंने अज़हर को शुरू से ही यह सिखाया कि शिक्षा ही आत्मनिर्भरता और बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
His father, who himself lived a life of limited resources, deeply understood the value of education and taught Azhar from an early age that education is the most effective means of self-reliance and change.
“आपने कौन से स्कूल में पढ़ाई की—सरकारी या प्राइवेट?”
“Which type of school did you study in—government or private?”
अज़हर की स्कूली शिक्षा पूरी तरह से सरकारी स्कूलों और नवोदय विद्यालय जैसे संस्थानों में हुई, जहाँ कोचिंग या निजी ट्यूशन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं थीं।
Azhar completed his schooling entirely in government schools and institutions like Navodaya Vidyalaya, where facilities such as coaching or private tuition were not available.
उन्होंने खुद से पढ़ाई करके अपनी तैयारी की और APU जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में जगह बनाई।
He prepared on his own and earned a place in a prestigious institution like APU.
इस यात्रा के दौरान कई बार आर्थिक संकट इतने गहरे हुए कि उन्होंने पढ़ाई छोड़ने का भी विचार किया। लेकिन ‘कर्ता’ जैसे संगठनों और परिवार के मजबूत सहयोग के कारण वे डटे रहे।
During this journey, there were several moments when financial crises became so severe that he even considered dropping out. However, the strong support from organizations like Karta and his family helped him persevere.
“कॉलेज तक की आपकी यात्रा कैसी रही?”
“What was your journey to college like?”
उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने के बाद अज़हर को पहली बार यह एहसास हुआ कि भले ही वे एक शिक्षित वातावरण में आ गए हों, लेकिन भाषा, पहनावे और पारिवारिक आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव अब भी मौजूद है।
After entering higher education, Azhar realized for the first time that even in an educated environment, discrimination based on language, clothing, and family economic background still exists.
कई बार उन्हें अपने साथियों के सामने खुद को कमतर महसूस हुआ, लेकिन इन अनुभवों ने उन्हें कमजोर नहीं, बल्कि और मज़बूत बना दिया।
Many times, he felt inferior in front of his peers, but instead of weakening him, these experiences made him stronger.
अज़हर की यह यात्रा केवल एक छात्र की कहानी नहीं है, बल्कि यह संघर्ष, आत्मविश्वास और बदलाव की एक मिसाल है।
Azhar’s journey is not just the story of a student, but a powerful example of struggle, self-belief, and transformation.
जब अज़हर महमूद अपने गाँव से बाहर निकले, तब उन्होंने पहली बार जाना कि उनके सीमित वातावरण के बाहर एक बहुत बड़ी दुनिया है।
When Azhar stepped out of his village, he realized for the first time that there was a vast world beyond his limited surroundings.
इस दुनिया से रूबरू होने के बाद उन्होंने खुद को एक नए नज़रिए से देखा और समझा।
Encountering this world allowed him to see and understand himself from a new perspective.
उन्हें यह महसूस हुआ कि उनके अंदर भी वो काबिलियत है जो किसी को आगे ले जा सकती है—उनमें कम्युनिकेशन स्किल है, वे काउंसलिंग कर सकते हैं और प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले सकते हैं।
He realized that he too possessed abilities that could take him forward—communication skills, the capacity to counsel others, and the confidence to participate in competitions.
यह आत्मबोध उनके गाँव की सीमाओं से बाहर निकलने के बाद ही संभव हो पाया।
This self-awareness became possible only after stepping beyond the boundaries of his village.
“अब तक विश्वविद्यालय का अनुभव कैसा रहा है?”
“How has your university experience been so far?”
अज़हर ने महसूस किया कि जैसे-जैसे वे आगे बढ़े, लोगों का नज़रिया भी बदलने लगा।
Azhar observed that as he progressed, people’s perceptions of him began to change.
पहले जहाँ लोग उन्हें नज़रअंदाज़ करते थे, अब वही लोग उनके परिवार और शिक्षा के बारे में पूछने लगे।
Those who once ignored him now started asking about his family and education.
उनके पिता, जो पहले गाँव में बस एक आम इंसान माने जाते थे, अब गाँव में सम्मान से देखे जाते हैं।
His father, who was earlier seen as an ordinary man in the village, is now regarded with respect.
यह बदलाव सिर्फ अज़हर की पहचान में नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार की सामाजिक स्थिति में दिखाई देने लगा।
This change reflected not only in Azhar’s identity but also in his family’s social standing.
उन्होंने साझा किया कि जब वे यूनिवर्सिटी पहुँचे, तो उन्हें खुद पर गर्व हुआ।
He shared that reaching the university filled him with a sense of pride.
कभी उन्हें लगता था कि 12वीं के बाद उनकी पढ़ाई रुक जाएगी, लेकिन जब उन्हें छात्रवृत्ति मिली और वे अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय तक पहुँचे, तो यह उनके लिए सपने के सच होने जैसा था।
There was a time when he believed his education would end after Class 12, but receiving a scholarship and reaching Azim Premji University felt like a dream come true.
उन्होंने खुद को एक शांत, अंतर्मुखी छात्र से एक आत्मविश्वासी वक्ता में बदला।
He transformed himself from a quiet, introverted student into a confident speaker.
आज वे न केवल खुद पर विश्वास करते हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं।
Today, he not only believes in himself but also has the ability to inspire others.
“पहली पीढ़ी के छात्रों के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ क्या है? आप पहली बार कॉलेज जाने वाले छात्र को क्या सलाह देंगे?”
“What is the most important thing for first-generation students? What advice would you give to someone going to college for the first time?”
अगर अज़हर आज की पीढ़ी को कोई सलाह देना चाहें, तो यही कहेंगे कि बाहरी दबावों और नकारात्मक सोच को नज़रअंदाज़ करते हुए, अपने अंदर की शक्ति को पहचानो।
If Azhar were to give advice to today’s generation, he would say: recognize your inner strength while ignoring external pressures and negative thinking.
आर्थिक संसाधन भले ही सीमित हों, लेकिन अगर किसी को सही मार्गदर्शन और समर्थन मिल जाए—चाहे वह किसी संस्था से हो या सरकारी योजना से—तो वह भी बड़ी ऊँचाइयाँ छू सकता है।
Even if financial resources are limited, with the right guidance and support—whether from an organization or a government scheme—one can achieve great heights.
रास्ता मुश्किल हो सकता है, लेकिन नामुमकिन नहीं।
The path may be difficult, but it is not impossible.
वे मानते हैं कि यदि शिक्षा व्यवस्था में उन्हें कोई बदलाव करने का मौका मिले, तो वे उच्च शिक्षा को उन छात्रों के लिए पूरी तरह निशुल्क बना देंगे जो आर्थिक रूप से कमज़ोर पृष्ठभूमि से आते हैं।
He believes that if given the chance to reform the education system, he would make higher education completely free for students from economically disadvantaged backgrounds.
साथ ही, वे ऐसी संरचनाएँ बनाना चाहेंगे जो पहली पीढ़ी के छात्रों को सामाजिक और भावनात्मक समर्थन दे सकें।
He would also want to create structures that provide social and emotional support to first-generation students.
अज़हर का यह भी मानना है कि पहली पीढ़ी के छात्रों को अक्सर अपने परिवार की पारंपरिक सोच से लड़ना पड़ता है।
Azhar also believes that first-generation students often have to confront traditional mindsets within their families.
कई बार उनके फैसले घरवालों को गलत लगते हैं, लेकिन वही फैसले भविष्य में परिवार की सोच और हालत दोनों बदल सकते हैं।
Many times, their decisions may seem wrong to their families, but those very decisions can transform both the family’s mindset and circumstances in the future.
शुरू में विरोध मिल सकता है, लेकिन जब सफलता हाथ लगती है, तो वही परिवार गर्व करता है।
There may be resistance in the beginning, but when success arrives, the same family feels proud.
This is an ongoing series of profiles documenting the experiences of young people across India. Stay tuned for more stories from first-generation students across India. Follow us on social media for more updates.

